हरियाणा जमाबंदी नकल अपना खाता ऑनलाइन कैसे खोजे? Jamabandi Nakal Haryana Hindi

Last Updated on: 15th November 2022, 04:21 pm

jamabandi.nic.in Haryana Portal, Jamabandi Nakal Haryana Hindi, apnakhata haryana, jamabandi.nic.in nakal haryana, nakal jamabandi haryana record, haryana jamabandi nakal online, jamabandi nic in haryana.

हरियाणा राज्य की सरकार समय-समय पर नागरिकों की सुविधाओं के लिए अनेक योजनाओं को शुरू करती है इन्हीं योजनाओं में अब हरियाणा सरकार ने जमाबंदी देखने के लिए हरियाणा जमाबंदी पोर्टल लॉन्च किया है जिसकी सहायता से हरियाणा राज्य के सभी निवासी अपनी भूमि और संपत्ति का विवरण प्राप्त कर पाएंगे, आमजन की सुविधा के लिए भूमि संबंधी विवरण को ऑनलाइन रूप में कंप्यूटरीकृत किया गया है। हरियाणा की आम जनता जमाबंदी पोर्टल का प्रयोग करते हुए घर बैठे अपनी जमीन से संबंधित जानकारी या पूरा विवरण आसानी से देख सकते हैं। Haryana land Record यानी हरियाणा जमाबंदी पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी को प्राप्त करने के लिए आज के इस लेख को अंत तक पढ़े इस लेख में हम आपको सभी जानकारियां साझा करेंगे।

Jamabandi portal मैं हरियाणा सरकार के राजस्व विभाग के भूमि रिकॉर्ड को शामिल किया है। हरियाणा के आम नागरिक के लिए अपनी संपत्ति पंजीकरण, किसी भी भूमि की जमाबंदी, स्वीकृत म्यूटेशन जेसी सभी संबंधित जानकारियां जमाबंदी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। आम नागरिक को अपनी संपत्ति के दस्तावेज पाने के लिए किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब से पहले लोगों को खैवात नंबर, खतौनी नंबर, खसरा नंबर आदि की जानकारी लेने के लिए कार्यालयों में जाना पड़ता था और अनेक समस्याओं का सामना करना होता था इससे लोगों के समय की बर्बादी के साथ-साथ उनका काफी धन भी लगता था। Jamabandi nakal Haryana पोर्टल के माध्यम से लोग अपनी जमीन का विवरण घर बैठे देख सकते हैं।

जमाबंदी हरियाणा पोर्टल क्या है?

हरियाणा जमाबंदी पोर्टल एक वेब पोर्टल है जो राजस्व विभाग से संबंधित है जिसके द्वारा आम नागरिकों के लिए भूमि के दस्तावेजों को पूरी पारदर्शिता के साथ उपलब्ध करवाया जाता है, जमाबंदी भूमि से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण अभिलेख हैं। जमाबंदी को ROR भी कहते हैं इसका मतलब है अधिकारों का रिकॉर्ड, जमाबंदी हर 5 वर्षों में संशोधित की जाती है यानी पटवारी एक नई जमाबंदी को तैयार करता है जिसे प्रमाणित राजस्व अधिकारी करते है। नई बनी जमाबंदी की दो प्रतियां होती है एक जिला अभिलेख में भेजी जाती हैं तथा दूसरी प्रति हमेशा पटवारी के पास उपलब्ध रहती है। हरियाणा राज्य में आर ओ आर यानी जमाबंदी में कुछ विवरण सम्मिलित होते हैं जो निम्न प्रकार हैं

  • खेवात
  • किसान विवरण
  • सिंचाई का स्रोत
  • पट्टी
  • मालिक का विवरण
  •  खसरा नंबर
  • क्षेत्रफल और भूमि का प्रकार
  • अधिकार और शासन का हिस्सा या उपाय
  • किसान द्वारा चुकाया गया किराया
  • Khatoni

सरल हरियाणा पोर्टल क्या है? फायदे और रजिस्ट्रेशन कैसे करें? Haryana Saral Portal Hindi

खेवत नंबर क्या होता है

राजस्व अधिकारियों द्वारा खेवत नंबर को आमतौर पर खाता नंबर कहा जाता है, यह जमीन के मालिकों को दी जाने वाली एक संख्या होती हैं जो साझेदारों का या तो एक समूह बनाती है जो समान हो या अलग-अलग अनुपात में जमीन पर मालिकाना हक रखते हो। जमाबंदी के अंदर खेवत संख्या 1 से आगे क्रमिक रूप में बढ़ता है, जब पटवारी द्वारा अगली जमाबंदी बनाई जाती है तो उसने खेवत संख्या को बदला जा सकता है,

खसरा नंबर क्या है

एक प्लॉट के नंबर को खसरा नंबर कहते हैं जो गांव में खास जमीन को दिया होता है। जमीन को उपहार में देनी है बिक्री करने पर खसरा संख्या विभाजित हो जाते हैं।

हरियाणा जमाबंदी नकल के उद्देश्य क्या है?

Jamabandi.nic.in haryana पोर्टल का उद्देश्य मुख्य रूप से सभी आम नागरिकों को उनकी भूमि से संबंधित सभी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है। ताकि किसी भी नागरिक को अपनी जमीन से जुड़ा दस्तावेज यह जानकारी प्राप्त करने के लिए राजस्व विभाग के कार्यालयों मैं लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा जिससे नागरिकों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा, ऑनलाइन कार्यवाही होने के कारण दस्तावेजों में त्रुटि कम होगी, अब घर बैठे नागरिकों को भूमि से जुड़ी हर सुविधा उपलब्ध होगी। हरियाणा जमाबंदी नकल पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी रूप से आम नागरिक सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।

हरियाणा सरकार का उद्देश्य जमाबंदी नकल पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक को स्थानिक डाटा के साथ-साथ भूमि और अपनी संपत्तियों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराना है, हरियाणा जमाबंदी पोर्टल भूमि रिकॉर्ड और इससे जुड़े अन्य डाटा को विभिन्न विभागों में क्रॉस वैलिडेट कराने में मददगार होगा।

नामHaryana jamabandi portal
विभागहरियाणा सरकार द्वारा
लाभार्थीहरियाणा राज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यलोगों को घर बैठे भूमि जानकारी से सम्बन्धित सभी सुविधा देना
भूमि रिकॉर्ड देखने का मोड़ऑनलाइन/ऑफलाइन
साल2022
आधिकारिक वेबसाइटjamabandi.nic.in
Jamabandi Nakal Haryana Hindi

हरियाणा जमाबंदी नकल, अपना खाता हरियाणा भूमि रिकार्ड कैसे खोजे? Haryana Jamabandi Portal Hindi

अपना खाता ऑनलाइन या हरियाणा जमाबंदी नकल के लाभ क्या क्या है?

  • हरियाणा जमाबंदी नकल के माध्यम से आम नागरिक को भूमि का पूरा विवरण जैसे जमाबंदी नकल, खसरा खतौनी, भू नक्शा, अपना खाता, रजिस्ट्रेशन विवरण सभी सुविधाएं इस पोर्टल के माध्यम से मिलती है
  • बिना किसी समस्या के पूरी पारदर्शी रूप से सभी महत्वपूर्ण सेवाएं मिलती है
  • हरियाणा जमाबंदी पोर्टल आपको ऑनलाइन रूप से भूमि रिकॉर्ड प्रदान करेगा।

हरियाणा जमाबंदी पोर्टल अपना खाता ऑनलाइन कैसे देखें?

यदि आप अपनी भूमि से संबंधित जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को फॉलो करें

  • अपना अकाउंट ऑनलाइन देखने के लिए सर्वप्रथम आपको jamabandi.nic.in इस ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • Website के होम पेज पर आने के बाद जमाबंदी नकल के ऑप्शन को चुनना होगा
  • अब इस पेज पर आपको नकल डिटेल देखने के लिए by owner name, by khasra number, bu khevat, by date of mutation के ऑप्शन दिखेंगे
  • इन ऑप्शन में से अपनी सुविधा के आधार पर किसी विकल्प को चुनें
  • अब आपको जिला,तहसील,गांव व जमाबंदी वर्ष की जानकारी देनी होगी
  • सभी जानकारियां देने के बाद आपको कुछ जानकारियां नीचे दी जाएगी यहां आपको सिलेक्ट ऑनर पर मालिक का नाम चुनना होगा।
  • अब आपको स्क्रीन पर प्राप्त जानकारी जैसे खेवत,खतौनी,ओनर नेम father’s name grandfather’s name,hissa इन सभी जानकारियों का प्रिंट आउट ले सकते हैं।

iKhedut Yojana क्या है? उद्देश्य, लाभ, रजिस्ट्रेशन कैसे करें? iKhedut Portal Yojana Gujarat Hindi

डीड रजिस्ट्रेशन लिस्ट देखें –

  • Deed registration लिस्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले jamabandi.nic.in पोर्टल पर जाना होगा ‌
  • इस पोर्टल के होम पेज पर आने के बाद आपको प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के सेक्शन में दिए गए checklist of deed registration के ऑप्शन को क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको डीड रजिस्ट्रेशन की चेक लिस्ट से संबंधित सभी जानकारियां आपको दिखाई देगी इन जानकारी के आधार पर डीड रजिस्ट्रेशन हेतु सभी जानकारियां ले सकते हैं।

Deed registration SOP देखना

  • Deed registration SOP देखना चाहते हैं तो आपको jamabandi.nic.in के पोर्टल पर जाना होगा पोर्टल पर जाने के बाद होम पेज पर रजिस्ट्रेशन वाले सेक्शन में एस ओ पी के ऑप्शन को चुनना होगा।
  • इस विकल्प को चुनने के बाद आप नए पेज पर जाएंगे जहां आपको डीड पंजीकरण sop मिलेगी ।

Deed template PDF

  • Deed template की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आपको हरियाणा जमाबंदी पोर्टल की वेबसाइट पर जाना होगा
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको डीड टेंप्लेट का ऑप्शन चुनना है
  • यह ऑप्शन चुनने के बाद आपको नए पेज पर डीड टेंप्लेट से जुड़ी सभी जानकारियां मिलेगी जिसे आप पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

मशरूम की खेती का व्यापार कैसे करे-सरकारी सब्सिडी के साथ Mushroom Farming Business Hindi

डीड पंजीकरण के लिए नियुक्ति

  • डीड पंजीकरण की नियुक्ति करने हेतु आपको हरियाणा जमाबंदी पोर्टल की वेबसाइट पर जाना होगा
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज पर डीड रजिस्ट्रेशन अप्वाइंटमेंट के विकल्प को चुनना होगा।
  • अब आपके सामने नए पेज पर नियुक्ति के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आप को वेरीफाई करना है।
  • यह सब करने के बाद आप डीड पंजीकरण के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।

Deed appointment availability चेक करना 

  • डीड अपॉइंटमेंट की उपलब्धता को जांचने के लिए आपको जमाबंदी की वेबसाइट पर जाना होगा jamabandi.nic.in 
  • हे ईश्वर आपको प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के सेक्शन में check appointment availability के विकल्प को चुनना होगा।
  • अब आपको अपना जिला तहसील व गांव चुनने के बाद सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा
  • अब आपको संबंधित सभी विवरण की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी तथा आप अपनी नियुक्ति की उपयोगिता को जांच सकेंगे।

म्यूटेशन स्टेटस चेक करना

  • यदि आप अपना म्यूटेशन स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले हरियाणा जमाबंदी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको म्यूटेशन के सेक्शन में check mutation status के विकल्प को चुनना होगा
  • अब नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको संबंधी जानकारियां देनी होगी जैसे आपका जिला तहसील और गांव फिर आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यहां आपको म्यूटेशन स्टेटस से जुड़ी सभी जानकारियां मिल जाएगी।

Leave a Comment

x