आम की खेती की जानकारी, किस्में, बागवानी और रोग, कमाई कितनी Mango Farming in Hindi

Last Updated on: 27th September 2022, 05:59 pm

Mango farming in Hindi, Mango cultivation in hindi, mango plant nursery Hindi, mango plantation guide hindi,

आम को फलों का राजा कहते है यह फल खाने में काफी स्वादिस्ट होता है। आम का फल भी दिखने में काफी अच्छा और पीले कलर का होता है। आज आम की खेती भारत देश में बहोत बड़े पैमाने पर की जाती है। इसी वजह से आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले कैसे आप आम की खेती कर सकते है। इसके अलावा हम यह भी बात करेंगे की कैसे आम की खेती Mango Farming in Hindi से अच्छी कमाई कर सकते है। 

आम के उपयोग और फायदे: (Mango Use and Benefits)

  • आम का उपयोग आप बहोत सी चीज़ो में कर सकते है। जैसे कच्चे आम से आप आचार,कैरी पानी,चटनी ये सब बना सकते है।
  •  पके हुए आम का उपयोग आप आम रस,जूस,आइसक्रीम,कोल्ड ड्रिंक्स बनाने के लिए करते है। 
  • आम खाने के बहोत से फायदे है जैसे आम में Vitamin A और Vitamin C जैसे तत्त्व मौजूद होते है। 
  • आम के फल में आपको कम मात्रा में कैलोरीज देखने को मिलती है। इसकी वजह से आम आपकी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। 

आम की खेती कैसे करें (Mango Farming in Hindi)

अब हम बात करते है की कैसे हम आम की खेती (Mango Farming in Hindi) कर सकते है। 

आम की खेती के लिए जलवायु और मिट्टी (Soil)

आज के समय में हर जगह जहा साधारण वातावरण है उस जगह आम की खेती की जाती है। आम की खेती के लिए आपको 25 डिग्री से 40 डिग्री तापमान की जरूरत है। बात करें आम की खेती के लिए किस तरह की मिट्टी की जरूरत है। तो इसकी खेती के लिए जलोढ़ या दोमट मिट्टी काफी अच्छी मानी जाती है। आम की खेती (mango farming) के लिए मिट्टी का पीएचमान 6.5 से 8 के बीच में होनी चाहिए। 

इसकी खेती करने से पहले इस मिट्टी की अच्छे से जांच करवा ले। इसकी खेती करते वक़्त एक बात का ध्यान जरूर दे की इसकी खेती के लिए यैसी जगह चाहिए जहा पर पानी रुकता न हो। अगर आपकी जमींन पर पानी रुकता है तो उस जगह पर आम की खेती Mango Farming ना ही करे तो अच्छा है। इसकी खेती के लिए आपको पानी की जरूरत है पर ज्यादा पानी इसकी फसल को खराब कर सकता है। 

लैवेंडर के फूलों की खेती कैसे करे, कमाई कितनी, सभी जानकारिया Lavender Farming in India Hindi

आम की खेती के लिए पौधों का चुनाव कैसे करें 

आम की खेती करने के लिए आपको सबसे पहले पौधों का चुनाव करना होगा। आम की आपको बहोत सी किस्मे बाज़ार में देखने को मिलती है। आप अपने हिसाब से किसी भी किस्म का आम का पौधा लगा सकते है। आप के पौधे को आप कृषि विज्ञान केंद्र से ले सकते है वहा के पौधे अच्छे होते है। इसके अलावा आप आम के पौधे किसी नर्सरी से भी खरीद सकते है। 

इसके अलावा बात करे आम के पौधे की किंमत की तो अलग अलग किस्म के पौधे की अलग अलग किमते है। आम का पौधा आपको नर्सरी में 40 रुपये से 120 रुपये का मिलता है। इसकी किंमत किस्म के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकती है। 

हल्दी की खेती कैसे करे, कमाई कितनी, सभी जानकारिया Turmeric Farming in Hindi

आम के पौधे की किस्में क्या है? (Mango Farming)

आज आम की आपको करीब करीब 1500 से ज्यादा अलग अलग प्रकार की किस्में देखने को मिलती है। इसमें 35 से ज्यादा यैसी किस्मे है जो बेचने के लिए या कहे खेती के लिए काम आती है। इसमें उगाई जाने वाली किस्मों में, दशहरी, लगडा, चौसा, फजरी, बाम्बे ग्रीन, अलफांसी, तोतापरी, हिमसागर, किशनभोग, नीलम, सुवर्णरेखा,वनराज ये सब किस्में Mango Farming शामिल है। 

इसके अलावा भी आपको आम की बहोत सी नयी पुराणी किस्मे देखने को मिलती है। जैसे हापुस यह काफी मशहूर आम की किस्म है। यह काफी महंगी आम की किस्म है यह किस्म महाराष्ट्र के रत्नागिरी में उगाई जाती है। इसके अलावा भी आपको मल्लिका, आम्रपाली, दशहरी-5 दशहरी-51, अम्बिका, गौरव, राजीव, सौरव, रामकेला, बादाम ये सब आम किस्में देखने को मिलती है। 

आर्गेनिक फार्मिंग करने के तरीके, ऐसे करे खेती कमाई लाखो में How to Start Organic Farming in Hindi

आम का पौधा लगाने की विधि

दोस्तों अब हम बात करते है की कैसे आप आम का पौधा लगा सकते है। 

  1. आम का पौधा लगाने से पहले आपको आम का पौधा लाना है। 
  2. इसके के बाद आप जहा आम का पौधा लगाना चाहते है। वहा पर हर 2.5 feet की दुरी पर गड्ढा खोद लेना है। गड्ढे की लंबाई,चौड़ाई और गहराई डेढ़ फीट के आसपास होनी चाहिए। 
  3. उन गड्ढो में गोबर की खाद डाल देनी है इसके बाद आपको उस गड्डे को एक महीने तक खुला छोड़ देना है 
  4. आप इस सभी प्रोसेस को मई महीने में कर सकते है। इसके बाद आपको इस गड्डे में बारिश का पानी जाने देना है। इस तरह से आपकी पूरी गोबर की खाद मिट्टी में अच्छी तरह से मिल जाती है। 
  5. इसके बाद आपको उस गड्डे में आम का पौधा डालना है। आम का पौधा लगाने के बाद उस गड्डे को बंद कर लेना है। इस तरह से आप आम का पौधा जमींन में लगा सकते है।

आम की खेती में सिंचाई कैसे करें 

आम का पौधा लगाने के बाद 10 से 15 दिनों के बीच में 1 से 1.5 साल तक पौधे की नियमित सिचाई करें। इसके बाद दूसरे साल से आपको 15 से 30 दिनों के अंतराल पे पौधों की सिचाई करनी है। आम के पौधों के लिए टपक सिचाई की विधि सबसे उपयुक्त मानी जाती है। 

आम की खेती में खाद एवं उर्वरक प्रबंधन

आम की खेती करते समय जब आप पौधा लगाते है उसी समय पौधों के गड्डे में गोबर और कंपोस्ट की खाद अच्छे से मिला ले। इसके अलावा आप ज्यादा जानकरी के लिए किसी भी नजदीक के कृषि विज्ञान केंद्र में जा सकते है आपको वहां से ज्यादा Mango Farming जानकरी देखने को मिल सकती है। 

बादाम की खेती, कैसे होती है, कमाई कितनी होती है Almond Farming in India Hindi

आम की खेती में लगने वाली लागत कितनी है (Mango Farming Investment)

आम की खेती के लिए आपको 1 एकड़ में 70 हज़ार से 80 हज़ार की इंवेस्टमनेट लग सकती है। इसमें एक एकड़ में आप 500 से 600 आम के पौधे लगा सकते है। एक आम का पौधा आज 50 रुपये से 100 रुपये का देखने को मिलता है। इसी तरह से देखे तो आपको आम के पौधे खरीदने के लिए 60 हज़ार रुपये लग जाते है। आम के पौधों का खर्चा आपका एक टाइम का है इसके बाद आपको समय समय पर अपने खेत में खाद डालनी होती है। इस तरह से देखा जाए तो आपको 70 हज़ार से 80 हज़ार की एक एकड़ में इन्वेस्टमेंट Mango Farming Cost लगती है। 

आम की खेती में कितना मुनाफा होता है (Mango Farming Profit)

आज के समय में आम की बाज़ार में काफी डिमांड है। इसकी डिमांड सबसे ज्यादा गर्मियों के समय में होती है। इसके अलावा तेव्हारों के समय में भी आम के पत्तों की डिमांड होती है। आम के पौधों को फल करीब करीब 2 से 3 साल बाद आते है। इसका मतलब ये है की आम की खेती में आपको पैसे कमाने के लिए समय लगता है। पर जब भी इसके पेड़ को फल आते है तब आपकी अच्छी कमाई Mango Farming होती है। 

एक आप का पेड़ हर साल 15 से 20 किलो आम के फल देता है। आप अगर एक एकड़ में 600 पौधे लगते है और हर पेड़ को साल में 15 से 20 किलो फल आते है। तो 20*600=12000 किलो आपको आम एक साल में देखने को मिलते है। आज मार्केट में आम का दाम 40 रुपये किलो है यह दाम किस्म के हिसाब से कम या ज्यादा भी होता है। इस तरह से देखे तो आपको हर साल 4 लाख तक प्रॉफिट Mango Farming Profit Margin हो सकता है। 

स्ट्रॉबेरी की खेती कब और कैसे करें, ऐसे होगी मोटी कमाई Strawberry Farming Hindi

आम के फल कहा पर बेचे 

Marketing Mango Farming – आप आम के फल अपने शहर के फलों के बाज़ार में बेच सकते है। इसके अलावा आप आचार बनाने वाली कंपनी को भी मेल कर सकते है। वह लोग भी आपसे कच्चे आम के फल खरीद सकते है। इसके अलावा जो लोग आम का जूस बेचते है वह लोग भी आम खरीदने के लिए कांटेक्ट कर सकते है। इसके अलावा सबसे अच्छा तरीका है यह है की आप अपनी खुद की ऑनलाइन वेबसाइट बनवा सकते है। 

इससे आप डायरेक्ट लोगो को अपने आम बेच सकते है। इससे आपको अच्छा प्रॉफिट हो सकता है साथ में बाज़ार से कम भाव में कस्टमर को आम बेच सकते है। इससे आपको ऑनलाइन भी अच्छी सेल देखने को मिल सकती है। इस तरह से आप आम के फल बेच सकते है। 

तो दोस्तों इस तरह से आप आम की खेती Mango Farming in Hindi कर सकते है। आपको अगर यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

Leave a Comment

x